पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि की सड़क

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि की सड़क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

Next Story
Share it