स्मृति द्वार को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया राज्यमंत्री का विरोध

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
स्मृति द्वार को लेकर  क्षेत्रवासियों ने किया राज्यमंत्री का विरोध

पान्डेय गंज से होकर माँ कामाख्या धाम को जाने वाले मार्ग पर राज्यमंत्री सुरेश पासी द्वारा लगवाये गये दानवीर भामाशाह स्मृति द्वार का भाजपा पदधिकारी व क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार विरोध किया गया

बता दें कि क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी द्वारा गेट लगवाया जाना निश्चित किया गया था गेट भी शक्ति पीठ माँ कामाख्या देवी के नाम लगना था किन्तु रातो रात पान्डेय गंज चौराहा से कामाख्या धाम जाने वाले मार्ग पर कुछ आगे बढकर यह गेट महान दानवीर भामाशाह साहू स्मृति द्वार के नाम से लगवा दिया गया सुबह देखते ही लोगों के बीच यह बात तेजी से पहुँच गई और लोगों ने इसका जोर दार विरोध किया लोगों का कथन कि जब माँ कामाख्या शक्ति पीठ के नाम से गेट लगना था तो रातो रात ऐसा क्यों किया गया जब कि दूर दराज के लोग माँ कामाख्या धाम का मार्ग के नाम से जानते हैं इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है विरोध की प्रक्रिया में त्रिलोचन पान्डेय दीपकतिवारी ,पवन मिश्रा ,शिल्लू, संजय ,बाबू, जितेन्द्र शुक्ल ,प्रमोद शुक्ल ,देवी तिवारी ,रमेश शुक्ल ,अनूप, रमेश पाल,भाजपा बूथ अध्यक्ष तेन्दुआ विनोद कुमार तिवारी आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

Next Story
Share it