यूपी : शादी का दबाव डालने के कारण युवक ने की प्रेमिका की हत्या

- Story Tags
- UP
- Youth Kills
- Crime
- Crime news
- Crime Scene
यूपी के बिजनौर में 21 वर्षीय छात्रा की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी है। छात्रा को प्रेमी ने शादी का दबाव डालने के कारण उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बढ़ापुर थानाक्षेत्र के कोपा गांव में प्रियंका का शव 26 सितंबर को घर के पीछे 20-25 कदम दूर खेत में मिली थी। उसके पेट पर धारदार हथियार से वॉर किया गया था। प्रियंका की मां ने पुलिस को बताई कि 25 सितंबर की रात जब उसने प्रियंका को बिस्तर से गायब पाया तब काफी तलाश किया गया। अगले दिन प्रियंका का शव घर के पीछे खेत में मिला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह नगीना की बूढ़ावाली चुंगी से नौबहार और उसके साथी रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो दोंनो ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त प्लास्टर काटने वाला कटर,खून लगी टी शर्ट और घटना के समय प्रयोग हुई बाइक बरामद कर ली है।
अधीक्षक के मुताबिक नौबहार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कोपा गांव में प्रियंका के घर के समीप अपनी नानी के घर रहता है पिछले तीन साल से हड्डी के एक डाक्टर के क्लीनिक पर कंपाउडरी का जॉब कर रहा था। इसी दौरान उसको प्रियंका से प्रेम हो गया।
पुलिस के अनुसार नौबहार ने बताया कि प्रियंका हमें मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर हमसे शादी का दबाव बना रही थी लेकिन अलग अलग जातियों से होने के कारण वह उससे शादी करना नही चाहता था। नौबहार ने अपने मित्र रोहित के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। नौबहार और रोहित 25 सितंबर को प्लास्टर काटने वाला कटर लेकर कूपा गांव आ गये। नौबहार ने रात में प्रियंका को घर के पीछे बुला लिया। और प्रियंका का दुपटटे से मुंह दबाकर उसके पेट मे कटर मारकर हत्या कर दी।





