जैविक कृषि व गौ पालन के लिये गांव - गांव जनजागरूकता की जरूरत - मीनाक्षी मिश्रा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
जैविक कृषि व गौ पालन के लिये गांव - गांव जनजागरूकता की जरूरत - मीनाक्षी मिश्रा

भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग काशी प्रांत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में किसान सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सरयु देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विहिप गौरक्षा विभाग जनपद अमेठी के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ , जिसमें किसानों के सहभागिता सराहनीय रही कार्यक्रम का शुभारम्भ विहिप गौरक्षा प्रान्त उपाध्यक्ष व अमेठी प्रभारी मीनाक्षी मिश्रा द्वारा किया गया। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग प्रदेश अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए गौ और सरंक्षण पर जोर दिया तू छुट्टा गांव को पुनः किसान के खुटे बांधी जाए गौ आश्रय केंद्र पर छुट्टा गांयो को बांधने के लिए प्रधान सेक्रेटरी लेखपाल खंड विकास अधिकारी को खबर दें उन्हें गौशाला में बंधवाने ताकि उनको संरक्षण मिल सके उन्होंने किसानों को गीर गो अमृतम द्रब की विशेषता उपयोग तैयार करने की विधि बताएं गंभीर रोगों से मुक्ति के उपाय बताए तथा गौ कृपा अमृतम का उपयोग तथा जैविक कृषि से पैदावार दो गुनी करने के तरीके बताए। गो आश्रय मे चारा भूसा दाना का उचित प्रबंध करवाने मे सरकार कठोर कदम उठाये।किसान निशुल्क भूसा पुआल गौशाला मे दे रहे हैं। गौ रक्षा की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। गाय के फायदे पर चर्चा की गई सींग की खाद अमृत संजीवनी अमृत नैफेड पद्धत की खाद पर विस्तार जानकारी किसानों को दी प्रांतीय मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा सरकार और संगठन अलग-अलग है संगठन जागरूकता कार्यक्रम चला रही है गाय के संरक्षण संवर्धन के लिए है सरकार गो आश्रम केंद्र स्थापित किया है इसके लिए शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है

भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार किसानों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं में अनुदान दे रही है पशुशाला का निर्माण पशुओं के हरे चारे टीकाकरण इलाज के इंतजाम किया गया है गो आश्रय केंद्रों पर गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई चारा घुसा दाना के प्रबंधन के लिए खंड विकास अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में प्रान्त मंत्री लालमणि तिवारी द्वारा हिंदुओ को एकजुट होकर गौरक्षा के लिये प्रेरित रहने व संकल्प लेने की बात दोहराई।

केंद्रीय मंत्री विहिप गौरक्षा वासुदेव पटेल जी ने पंच गव्य के फायदे गिनाए।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति के क्षेत्र संयोजक लखनऊ जितेंद्र पांडेय ने किया तथा जिला अध्यक्ष गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद धनन्जय सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी , भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य देव प्रकाश पांडेय व विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय ने किसानों की हौंसला अफजाई की।

Next Story
Share it