पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर गिरफ्तार, रेप मामले में मिली थी जमानत पर नहीं हो सकी रिहाई...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फिर गिरफ्तार, रेप मामले में मिली थी जमानत पर नहीं हो सकी रिहाई...


समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें नहीं थम रही हैं। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को शुक्रवार रात फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते 4 सितंबर को ही गायत्री प्रजापति को हाई कोर्ट से रेप केस में जमानत मिली थी। लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने के मामले में प्रजापति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शुक्रवार को ही गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी। यह एफआईआर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पूर्व वकील दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने करवाई थी। एफआईआर में पीड़ित महिला को भी आरोपी बनाया गया है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए रेप पीड़िता और आरोपी गायत्री प्रजापति के बीच करोड़ों का लेनदेन हुआ।

अभी रिहाई नहीं हो सकी थी

रेप मामले में गायत्री को हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले जमानत दे दी थी। पर, इस मामले में अभी उनकी रिहाई नहीं हुई थी। वह जमानत मिलने से पहले से ही केजीएमयू में भर्ती था। यहां उनका इलाज चल रहा है। रिहाई न होने की वजह से वह अभी न्यायिक हिरासत में ही थे।

अराधना मौर्या

Tags:    Crime
Next Story
Share it