वाराणसी में घना कोहरा और तापमान में गिरावट

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
वाराणसी में घना कोहरा और तापमान में गिरावट


कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार पर कोहरे का असर काफी दिखाई दिया। वाहन चालक वाहनों की लाइट के सहारे हाईवे पर चलते नजर आए। हाईवे पर सीरियल दुर्घटनाएं भी बराबर हो रही है ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने लोगों को सचेत रहकर सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी है।

जानकारी के अनुसार फिलहाल शहर का तापमान ऐसा ही बना रहेगा। अभी लोगों को कड़ाके की इस ठंड से छुटकारा मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इससे भी जबरदस्त ठंड की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है।

पिछले 48 घंटे में मौसम में आये इस बदलाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे ठंड की चादर ने वेस्ट को लपेट लिया है। पिछले 48 घंटे में तापमान में तेजी से गिरावट आयी है।

Next Story
Share it