छह माह से नहीं मिला वेतन कार्यबंदी की चेतावनी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
छह माह से नहीं मिला वेतन कार्यबंदी की चेतावनी


मार्ग प्रकाश विभाग में कार्यदायी संस्था से कार्यरत सैकड़ो कर्मचारियों का वेतन बीते छह माह से नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने व दिसंबर से कार्यबंदी की चेतावनी दी है। पूरे मामले को लेकर नाराज कर्मचारियों ने मख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कमार द्विवेदी को पत्र लिख कर समस्या निस्तारण व वेतन दिलाने की मांग की है।

नाराज कर्मचारियों ने बताया की नगर निगम प्रशासन समेत महापौर व पार्षद अपना तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम बनाने में व्यस्त है, लेकिन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है

इसकी कोई सुध नहीं लेने वाला है। कहा वे प्रतिदिन मार्ग प्रकाश व्यवस्था, अनुरक्षण, फौव्वारों, भवनों की प्रकाश व्यवस्था व स्विच के संचालन का कार्य कर रहे है। निगम प्रशासन द्वारा अधिकृत की गयी अवनि परिधि व अन्य निजी संस्थाए वेतन नहीं दे रही है। दिपावली पर्व पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने की शिकायत इससे पूर्व भी कई बार नगर निगम अधिकारियों से की जा चुकी है।

समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने गांधीगिरी करते हुये नगर आयुक्त का लंबित मार्गों की तरफ ध्यान आकर्षण कराया। कर्मचारी नेता दीपक शर्मा व शमील एखलाक ने बताया कि 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सितंबर को दिया गया था लेकिन निर्णय न लिये जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

शिवांग

Next Story
Share it