योगी आदित्यनाथ बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का होगा राम नाम सत्य

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
योगी आदित्यनाथ बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का होगा राम नाम सत्य


देश की राजधानी दिल्ली में लगातार 19 दिन से हो रहे किसान आंदोलन और बढ़ता जा रहा है। किसानों ने राज्य के सभी किसानों से 14 दिसंबर के दिन प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है। तथा भारतीयों से दिल्ली कूच करने की मांग। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि कानून के विरोध में किसान दिल्ली की सड़कों पर उतर चुके हैं। उन्होंने सरकार के सामने इस नए कानून को रद्द करने की मांग रखी है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन का समर्थन आम आदमी पार्टी व कांग्रेस सहित कुल 17 पार्टियां कर रही है।

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मे आयोजित जनसभा में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है, लेकिन इससे विपक्ष को दिक्कत हो रही है। वह देश की तरक्की और किसानों के विकास को देखकर घबरा रहे हैं।

अपने संबोधन में आगे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का होगा राम नाम सत्य।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने मेरठ में 325 करोड़ की 88 परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने मेरठ विश्वविद्यालय में हाईटेक सेंट्रल लाइब्रेरी व कृषि प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में लगातार विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश की जूठन खाने वाले लोग भारत के किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि देश का किसान तरक्की करें।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही लोग है, जो अयोध्या और कश्मीर के मुद्दे पर किसी तरह का समाधान नहीं चाहते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से देश के नेतृत्व में अच्छे कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि कानून भी किसानों की भलाई के लिए ही बनाया गया है। हमारे देश का किसान जहां चाहे अपनी फसल को अब पहले से अच्छे दामों में बेच सकता है। अब वह खुद अपनी फसल का मालिक होगा।

अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है, कभी देश के किसानों को दुखी नहीं होने देंगे। किसान भाइयों को विश्वास करना होगा कि यह कानून उनके लिए पहले से अधिक लाभकारी होगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी बात की।

नेहा शाह

Tags:    U.P.C.M.yogi
Next Story
Share it