नगर निगम टीम पर हमला, कर्मचारी हुआ घायल...

  • whatsapp
  • Telegram
नगर निगम टीम पर हमला, कर्मचारी हुआ घायल...
X


मड़ियांव में अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने गई नगर निगम की टीम पर गुरुवार को हमला हो गया। पुलिस की मौजूदगी में हुए हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नगर निगम की टीम सुबह करीब आठ बजे मड़ियांव के दाउदनगर में अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची थी। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद कुमार राव, जोनल अधिकारी राजेश सिंह के साथ मड़ियांव थाने की पुलिस भी थी।

अभियान शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। डेयरी वाले अपने मवेशी लेकर भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ने पर पथराव शुरू कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से कर निरीक्षक धर्मदेव चोटिल हो गए। पुलिस ने पथराव कर रहे एक शख्स को दबोच लिया। डेयरी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। संयुक्त निदेशक डॉ. एके राव के अनुसार 45 मवेशियों को पकड़ा गया है।

शिवांग

Next Story
Share it