तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ा ठंड का प्रकोप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ा ठंड का प्रकोप

कड़ाके की ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर में और इजाफा कर रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है। सोमवार को धुंध वाली धुप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सि‍यस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 7 डिग्री तक आ गया जिसके चलते लोग रात तक कांपने पर मजबूर रहे। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ ही लोग भी अपने काम पर निकले पर गलन के चलते सभी ने सावधानी के साथ स्वेटर, टोपी और मफलर पहन रखे थे। बीते रविवार भी गलन भरी ठंड से बाज़ारों में सन्नाटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी वासियों को गलन भरी ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान भी गिरेगा और हवा का रुख बदलते ही बूंदाबांदी के आसार बनेंगे।

तापमान में लगातार गिरावट से आम जन जीवन पर काफी असर पड़ा है। रात की गलन ने कमरों में लोगों को हीटर के सामने दुबकने पर मजबूर किया। फुटपाथ पर रहने वालों ने बताया कि दिन तो किसी तरह से कट जाता है लेकिन रात में हड्डीयां गला देने वाली ठंड से काफी परेशानी होती है, हालांकि अलाव जलाने से थोड़ी बहुत राहत मिलती है पर इतनी मात्रा में ईंधन न होने के चलते दुबककर लेटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

शिवांग

Next Story
Share it