कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस परदक्षिणी विधानसभा में कांग्रेस सन्देश पदयात्रा निकाला गया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस परदक्षिणी विधानसभा में कांग्रेस सन्देश पदयात्रा निकाला गया

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दक्षिणी विधानसभा में कांग्रेस सन्देश पदयात्रा निकाला गया । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर "कांग्रेस सन्देश पदयात्रा" का शुरुवात महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में हुआ।पदयात्रा की शुरुवात भदऊ चुंगी स्तिथि महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प शपथ लेकर शुरू होते हुए प्रह्लादघाट,मछोदरी,विश्वेशरगंज,भैरोनाथ गली होते हुए ठठेरी बाजार,चौक थाना,बांसफाटक गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट चितरंजन पार्क में जाकर समाप्त हुआ।

पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पहुँचाने व वर्तमान सरकार की जनविरोधी व लोकतंत्र विरोधी नीतियों को जनजन तक पहुँचाते हुए पदयात्रा के रास्ते वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए,महापुरुषो की चित्र के साथ पदयात्रा सम्पन्न हुआ।व कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व.चंद्रमोहन पाण्डेय जी के जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व संयोजन महानगर कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया,सुनील कपूर ने किया।

पदयात्रा का सञ्चालन सैय्यद हसन अंसारी,राजू भारती व आनंद पाठक ने किया*इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से डॉ अनुराग टंडन, हरि अग्रवाल, अंजनी मिश्रा,भाइयों महाराज, दिग्विजय सिंह, गणेश शंकर पांडेय, उमेश पति त्रिपाठी, मोहनलाल गुप्ता, बड़ारू सरदार, डॉक्टर अंजनी दत्ता, पंडित कन्हैया त्रिपाठी, राजनाथ तिवारी समेत दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेतावो का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया।।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरलिया, सुनील कपूर, सैयद हसन अंसारी, राजू भारती, राय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कन्हैया त्रिपाठी, गणेश शंकर पाण्डेय, पाण्डेय, हसन मेंहदी कब्बन, श्रीश मिश्रा, करन जायसवाल, प्रमोद वर्मा, हरीश मिश्रा, ,समेत सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Next Story
Share it