लखनऊ पुलिस प्रशासन को मिली बड़ी सफलता..

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लखनऊ पुलिस प्रशासन को मिली बड़ी सफलता..

.

लखनऊ कमिश्नर डी के ठाकुर की काम कर रही कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर, एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में एसीपी महानगर प्राची सिंह की सक्रियता के चलते प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना विकास नगर पुलिस द्वारा बड़ा गुडवर्क लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफास हो गया। जिसमें 3 आरोपी सहित 2 गाड़ी बरामद की गई हैं। विकास नगर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम को डिसीपी नार्थ ने 20 हज़ार इनाम देकर सम्मानित किया। जानकारी के लिए बता दें कि 3 अपराधियों ने मिलकर पिकअप पर गाड़ी चालक की हत्या कर फल से भरे वाहन को लूटा। जिसमें लूटे गए वाहन,घटना में प्रयोग की गई बोलेरो वाहन सहित तीन अपराधी विकास नगर पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार करने वाली टीम के नाम कुछ इस प्रकार हैं, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक पवन कुमार पटेल व उप निरीक्षक नरेश चन्द यादव व उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद यादव व हेड कांस्टेबल वीरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजनाथ यादव व कांस्टेबल सत्य प्रकाश , कांस्टेबल अफजाल हुसैन, कांस्टेबल दुर्गा बाजपेई।

शिवांग

Next Story
Share it