महिला कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
महिला कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन...



उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित "मिशन शक्ति" के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 26 फरवरी 2021 से 8 मार्च 2021 तक दस दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में आज 07 मार्च 2021 को महिला डिग्री कॉलेज, लखनऊ द्वारा एक आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण से प्रारंभ हुआ।

शपथ ग्रहण प्राचार्या निशा गुप्ता द्वारा दिलाई गई, जिसमें छात्राओं के साथ- साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। इसके पश्चात योगाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा "स्वस्थ जीवन के लिए व्यवहारिक योगिक सूत्र" विषय पर व्याख्यान दिया तथा छात्राओं को योग के द्वारा शारीरिक और मानसिक शक्ति के संवर्धन हेतु प्रेरित किया। यह कार्यक्रम एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी तथा टीम मिशन शक्ति के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it