महिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का हुआ समापन.

  • whatsapp
  • Telegram
महिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का हुआ समापन.
X

..

महिला डिग्री कॉलेज, लखनऊ में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हुआ। छात्राओं ने बहुत उत्साह से चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। छात्रा संघ के पदाधिकारियों में साक्षी अवस्थी अध्यक्ष, दीक्षा तिवारी एवं रिया पाण्डेय उपाध्यक्ष, वर्षा सिंह सचिव, रिंकी गुप्ता एवं सोनम मिश्रा संयुक्त सचिव, आसनी यादव कोषाध्यक्ष, नैन्सी गुप्ता पुस्तकालय प्रतिनिधि, मानसी सिंह सांस्कृतिक प्रतिनिधि, ह्रतिका सिंह खेलकूद प्रतिनिधि, प्रियम शर्मा, मधु शर्मा एवं अरिबा मिराज संकाय प्रतिनिधि के पद पर निर्वाचित हुई।

उक्त अवसर पर प्राचार्या निशा गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर छात्राओं एवं विद्यालय की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्र संघ चुनाव पर्यवेक्षक डा. संगीता श्रीवास्तव तथा छात्र चुनाव समिति डा. दीप्ति सिंह, डा. वन्दना सिंह, डा. रंजना अग्रवाल, डा. उत्तरा यादव एवं डा. शोभना नागर द्वारा सम्पन्न कराया गया।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it