चारों पदों पर सीधा मुकाबला प्रत्याशियों ने अपना दमखम झोंका
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज सुबह 9:00 बजे से वोट देने के लिए छात्र छात्राओं का तांता लग गया जिसमें 4 पदों के लिए प्रत्याशियों ने पूरे दम...

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज सुबह 9:00 बजे से वोट देने के लिए छात्र छात्राओं का तांता लग गया जिसमें 4 पदों के लिए प्रत्याशियों ने पूरे दम...
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आज सुबह 9:00 बजे से वोट देने के लिए छात्र छात्राओं का तांता लग गया जिसमें 4 पदों के लिए प्रत्याशियों ने पूरे दम दारी के साथ चुनाव मैदान में हैं। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने पैर पर गिर कर वोट मांगते नजर आए। वही कड़ी धूप में प्रत्याशियों ने अपने अपने भाग्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कोविड-19 संक्रमण व कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हो रहा है। छात्र संघ का चुनाव
चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी वोटरों के हाथ पैर जोड़ने में लगे
वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रविवार सुबह 9 बज से शुरु हो चुका है, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय बंद होने से चुनाव की चहल-पहल कम है। चुनाव में 1732 मतदाताओं को प्रतिनिधि चुनने का मौकै मिलेगा, पर छात्रों के नहीं होने के कारण वोट प्रतिशत कम भी हो सकता है। चुनाव के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
साहित्य संस्कृति संकाय व दर्शन संकाय प्रतिनिधि के लिए एक भी छात्र ने नामांकन नहीं किया था। ऐसे में छात्रसंघ के चारों प्रमुख पदों के अलावा श्रमण विद्या संकाय व वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव होगा। छात्रसंघ के लिए 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम पांच बजे तक होने की संभावना है।
निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर सुधाकर मिश्र के अनुसार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। मतदान से मतगणना तक की विडियोग्राफी कराई जाएगी।