Breaking : दरोगा की गोली मार कर हत्या

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
Breaking : दरोगा की गोली मार कर हत्या

आगरा में दरोगा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद हुए दरोगा के परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और ५० लाख रूपये नगद की तत्काल सहायता राशि जारी करने का निर्देश दिया |

मुख्यमंत्री ने पुलिस के खिलाफ हमला करने वालो के ऊपर रासुका लगाने के लिए कहा |जानकारी के अनुसार दरोगा प्रशांत यादव नहर्रा गांव में एक विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। तभी एक शख्स ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। प्रशांत यादव के गर्दन पर गोली लगी।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई।खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव में दो सगे भाइयों के बीच आलू की उपज को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर छोटा भाई विश्वनाथ मजदूरों को धमका रहा था।तभी हमला किया गया

Next Story
Share it