समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा- कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे डिप्टी सीएम।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा- कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे डिप्टी सीएम।


समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। राजपाल कश्यप ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

2017 में वे मुख्यमंत्री बनने वाले थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री बना दिए गए। सपा एमएलसी ने यह बातें वाराणसी में सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में कही।

बता दें कि राजपाल कश्यप समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य ने पिछड़ा वर्ग का वोट बीजेपी को दिलाया था, लेकिन अब वे खुद के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

वहीं बीजेपी ने ये भी तय कर दिया है कि वे भविष्य में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। इसलिए वे मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखना छोड़ दें,हमारी संवेदनाएं उनके साथ है।

पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष एवं एमएलसी बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी जाति, वर्ग, धर्मों की बात करती है और उनके साथ हमेशा खड़ी रहती है. प्रदेश में दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित लोगों का आरक्षण छीना जा रहा है।

सपा उनकी लड़ाई लड़ेगी. अगर ब्राह्मण समाज के साथ भी कोई अन्याय होगा तो उसकी भी लड़ाई पार्टी लड़ेगी। सपा व्यापारी, किसानों और पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगी। प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी।

लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी सपा।

नेहा शाह

Next Story
Share it