विपक्ष के लोग सत्ता का उपयोग सिर्फ परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद को बढ़ावा देकर अपना और अपनों के हितों को पूरा करने के लिए करते है: सी.टी. रवि

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विपक्ष के लोग सत्ता का उपयोग सिर्फ परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद को बढ़ावा देकर अपना और अपनों के हितों को पूरा करने के लिए करते है: सी.टी. रवि


लखनऊ 10 अगस्त 2021, भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनमानस को बचाने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मा0 सी.टी. रवि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा0 स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा0 सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का उत्तर प्रदेश में शुभारम्भ किया। डा0 सूर्यकांत ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी के संयोजन में आयोजित अभियान का संचालन प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने किया। इसके साथ ही अभियान के सह संयोजक कामेश्वर मिश्र व डा0 मनोज मिश्र भी उपस्थित रहे।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सी.टी. रवि ने मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलो पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता का उपयोग सिर्फ परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद को बढ़ावा देकर अपना और अपनों के हितों को पूरा करने के लिए करते है। जबकि भाजपा समाज व देशहित के लिए सत्ता का उपयोग करती है। उन्होंने विपक्ष को छोटे मन का बताते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में भाजपा सरकार आमजन के जीवन और उनकी जीविका को बचाने में जुटे थे, पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य के माध्यम से आमजन की सहायता कर रहे थे। उस समय पूरा विपक्ष गरीबो जरुतमंदो की सहायता करने के बजाय आमजन में झूठ व भ्रम फैलाने में लगा था। घरों में क्वारंटीन विपक्ष के नेताओ ने कोविड से बचाव के लिए बनी वैक्सीन पर ही सवाल खड़े करके उसे बीजेपी की वैक्सीन बता दिया।


उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण की वैश्विक आपदा में आमजन की सेवा और सहायता की अदभुत मिशाल पेश की। अब एक बार फिर जब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है तो पार्टी ने भी तय किया कि गांव-गांव, शहर-शहर स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टीम तैयार कर आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने और कोरोना के प्रभाव को न्यूनतम से भी न्यूनतम करते हुए उसके प्रसार को रोका जा सके। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सी.टी. रवि ने आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य स्वयंसेवको के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य स्वयंसेवको को संबोधित किया।


पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सी.टी. रवि ने कहा कि भाजपा समाज व राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। उन्होनंे कहा कोरोना के पहली और दूसरी लहर के वक्त पूरे विश्व की निगाह भारत पर थी कि भारत कैसे नियंत्रण पा सकेगा। लेकिन मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना की वैश्विक आपदा से देशवासियों के जीवन और उनकी जीविका को बचाने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य हुए उसकी प्रशंसा पूरे विश्व में हुई। वहीं विश्व के कई देशों से अधिक जनसंख्या वाले उ0प्र0 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए। लेकिन जब आम जनमानस कोरोना से जूझ रहा था तब पूरा विपक्ष क्वारंटीन में था। पर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार लोगों की सहायता में तत्पर रहें।


श्री रवि ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का हिस्सा बने, पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। ईश्वर न करे कि कोरोना की तीसरी लहर आये लेकिन यदि आती है तो पार्टी द्वारा बनाये गये स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का यह दायित्व है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों, गावों, वार्डों में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करे। साथ ही उन्हें बेहतर सहायता उपलब्ध कराते हुए प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाये मुहैया कराने में सहयोग करे। श्री रवि ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश में कम से कम 2 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को तैयार करते हुए अगस्त माह में ही ग्राम स्तर तक इनके प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लेना चाहिए।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी सरकारों की योजनाओं में अंत्योदय का मूल सिद्धान्त रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार या अन्य सभी राज्यों में पार्टी की सरकारें हों।


उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि, राजनीति और राजनीतिक दल साध्य हो सकते हैं, साधन नहीं। ये माध्यम हो सकते हैं लेकिन अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकते। हमें सत्ता के इस माध्यम का उपयोग अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के विकास के लिए करना है। इसी विचार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत की है। जिसमें सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मण्डल स्तर तक चार-चार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तथा प्रत्येक ग्राम स्तर तक 2-2 स्वास्थ्य स्वयंसेवक की टोली जिसमें एक चिकित्सक तथा एक महिला कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से इस संरचना में रहेगी।


श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की एक बड़ी फौज तैयार होगी जो कोरोना की संभावित तीसरी लहर से प्रत्येक जन जीवन को सुरक्षित करने में अभूतपूर्व भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में कोरोना प्रकोप से प्रदेश वासियों की जिस प्रकार से बचाव किया गया उसकी देश और दुनिया के मंचों पर प्रशंसा हुई। आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कोविड बेड तथा कोरोना की जाँच करने वाला राज्य है। टीकाकरण अभियान में भी उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के दुष्प्रभाव को रोकने के प्रयास की ही यह एक बानगी है जिसमें स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका होने जा रही है। मानवता के इतने बड़े सेवा यज्ञ में आपका यह योगदान इस पूरे अभियान को ऐतिहासिकता प्रदान करेगा। पहले भी कोरोना के आरम्भिक काल में जब देश दुनिया में सब अपने आपको बचाने में लगे थे, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी चिन्ता छोड़कर खुद को गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया था। वह सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण था।


श्री सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने राष्ट्रहित से ऊपर अपने राजनैतिक स्वार्थ को रखा और महामारी के दुर्गम काल में भी राजनैतिक रोटियाँ सेकनें का प्रयास किया। आधारहीन एवं झूठे प्रोपोगंडा के माध्यम से लोगों के मनोबल को तोड़ने का कुचक्र रचा गया इन मुठ्ठी भर लोगों को इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।


उन्होनंे कहा कि मोदी जी एवं योगी जी में आम नागरिक ने अपने जीवन की खुशहाली का समाधान देखा। उनके हर अभियान में देश के लोग खुद भागीदार बने। हमारे इन नेताओं ने देश प्रदेश को यह विश्वास दिलाया कि जनता ही जर्नादन है, सत्ता की कुर्सी सेवा के लिए है। सरकार के वायदों पर टकटकी लगाकर प्रतीक्षा करने वाले लोगों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार उनकी ही सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज जहाँ अन्य राजनैतिक दल वंशवादी, जातिवादी, क्षेत्रवाद एवं सत्ता केन्द्रित संकीर्ण राजनीति की चपेट में हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी आज आत्मनिर्भर भारत की जनआकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। राष्ट्र प्रथम के सूत्र वाक्य से प्रेरणा लेते हुए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का मंत्र हमारी प्रतिबद्धता है। साफ नीयत स्पष्ट नीति से जनहितकारी निर्णय लेने के लिए हमारी एक अलग पहचान है और आप जैसे स्वयंसेवक परिश्रमी करोड़ों प्रतिबद्ध कार्यकर्ता अपने अथक परिश्रम एवं निरन्तर सेवा ही संगठन अभियान के तहत माँ भारती की सेवा में समर्पित है यही हमारी रीति-नीति भी है।


पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत के साथ ही स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण भी आज से प्रारम्भ हुआ है। इसके साथ ही प्रशिक्षण जिला व मण्डल स्तर पर भी होगा। उन्होंने कहा कि अब तक 1 लाख 14 हजार हेल्थ वालंटियर बन चुके है। आगामी कुछ दिनों में प्रत्येक गांव व वार्ड में पार्टी के 2 स्वास्थ्य स्वयंसेवक कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए तैयार हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी हेल्थ वालंटियर के रूप में काम करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन के तहत हमें इस अभियान से समाजिक कार्यो में लगी विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तियों को भी जोड़ना है।


श्री बंसल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के तहत कोरोनाकाल में जरूरतमंदों तक अपनी जान की परवाह किये बगैर भोजन, राशन तथा हर संभव मदद पहुचाने का काम किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से राजनीतिक कार्यकर्ताओं की छवि बदलने का काम किया और सेवा के माध्यम से राजनीति का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अब फिर पार्टी के कार्यकर्ता सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः के भाव के साथ स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में सम्भावित कोरोना की तीसरी लहर से जन-जन को बचाने के लिए गांव और वार्डो में काम करेंगे।




Next Story
Share it