बूथ समिति सत्यापन अभियान को गति ,विभिन्न जिलों के बूथों का बीजेपी ने भौतिक सत्यापन किया
लखनऊ 28 अगस्त 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान को गति देने के लिए विभिन्न जिलों के बूथों पर...
लखनऊ 28 अगस्त 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान को गति देने के लिए विभिन्न जिलों के बूथों पर...
लखनऊ 28 अगस्त 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ समिति सत्यापन अभियान को गति देने के लिए विभिन्न जिलों के बूथों पर पहुंचे तथा भौतिक सत्यापन किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीतापुर के बूथ संख्या 278 हुसैनगंज तथा महोली विधानसभा बूथ संख्या 160 पर पहुंचकर बूथ समिति सत्यापन के कार्य में लगे पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साह वर्धन किया।
इसके साथ ही जिला शाहजहांपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र, बूथ संख्या 44 पर भौतिक बूथ समिति सत्यापन के कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। ज्ञातव्य है कि पार्टी का बूथ सत्यापन अभियान विगत 25 अगस्त से प्रारम्भ हुआ है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, सरकार के मंत्री, आयोगों, निगमों, बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, पार्षद, नगरीय निकाय के अध्यक्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, सहित पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचकर बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन के कार्य में जुटे हुए है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ पर पहंुचकर बूथ सत्यापन अभियान को गति दे रहे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। आप सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे है। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था।
सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया। समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांगे्रस के गठजोड़ से प्रदेश की भय, भंूख, भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है।
भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई है। जिससे पार्टी चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है। मजबूत बूथ समितियां और उन समितियों में कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी पार्टी कार्यकर्ताओं का समूह फिर एक बार झूठ, भ्रम, तुष्टिकरण अपराध, जातिवाद, रंगदारी, भ्रष्टाचार की राजनीति के पैरोकारों को परास्त करके फिर एक बार कमल खिलाएगा।