भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्राओं का जगह-जगह आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया

  • whatsapp
  • Telegram
भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्राओं का जगह-जगह आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया
X

लखनऊ 20 दिसम्बर 2021 भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्राओं का जगह-जगह आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। बिजनौर से निकली यात्रा सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, धर्म सिंह सैनी और अनिल शर्मा रथ पर उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने खतौली विंधानसभा के भूरतिरहा में जबरदस्त स्वागत किया। यात्रा बुढ़ाना होते हुए सदर विधानसभा पहुंची। जहां एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर उत्साही भीड़ ने जोरदार स्वागत किया।

मथुरा से चली यात्रा सोमवार को अलीगढ़ पहुंची जहां खैर में यात्रा का ढोल और नगाड़ा बजाकर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मंत्री चौधरी उदयभान उपस्थित रहे। अलीगढ़ सदर में उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी रोड शो में सम्मिलित हुए। 5 किमी लंबे रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों ने फूल बरसाकर पार्टी की जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। रोड शो के बाद यात्रा अतरौली होते हुए छर्रा पहुंची जहां गंगीरी, तेहरा, पिलखाना, नानऊ, अकबराबाद में जगह जगह स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद हाथरस के सिकंदरा राऊ में स्वागत एवं जनसभा हुई। जिसे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने संबोधित किया।

झांसी से निकली यात्रा सोमवार को ललितपुर के महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के रथ पर सवार प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी 'मन्नू कोरी' का कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ ने स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं और आम जनता ने फूल बरसाकर अतिथियों का सत्कार किया। इसके बाद हुई सभा के बाद यात्रा झांसी के मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की सभा हुई। सभा के बाद यात्रा महोबा के चरखारी विधानसभा पहुंची यहां भी स्वागत और सभा के बाद यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची।

अम्बेडकर नगर से निकली यात्रा सोमवार को अयोध्या जिले में पहुंची जहां गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। फूल मालाओं से यात्रा मार्ग पट गया। मानो जैसे स्वागत में फूलों की कालीन बिछाई गई हो। यात्रा में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मुकुट बिहारी वर्मा ,सांसद लल्लू सिंह उपस्थित रहे। तारुन में सभा के बाद यात्रा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची जहां पिपरी तिराहे पर सभा हुई। सभा में उत्साही भीड़ ने मोदी योगी जिंदाबाद और फिर एक बार भाजपा सरकार के नारे लगाए। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यात्रा का दिव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा मिल्कीपुर विधानसभा पहुंची जहां इनायतनगर में स्वागत सभा हुई। जिसमें मुकुट बिहारी वर्मा ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

बलिया से शुरू हुई यात्रा सोमवार को बलिया के बांसडीह पहुंची जहां स्वागत के साथ ही सभा भी हुई। सभा को केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने संबोधित किया। इसके बाद बांसडीह, फेफना और रसड़ा में 23 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम हुए। तीनो ही विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत सभाएं भी हुई जिसमें राज्य मंत्री आंनद शुक्ल, उपेंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे। देर रात यात्रा मऊ के लिए निकल गई।

गाजीपुर से निकली यात्रा सोमवार को जनपद के जहूराबाद,मोहम्मदाबाद होते हुए जंगीपुर पहुंची। जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जखनियां पहुंची जहां 9 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम किये गए। इसके बाद यात्रा सैदपुर पहुंची स्वागत के बाद सभा हुई जिसे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व राज्यमंत्री रामशंकर पटेल ने संबोधित किया। पूरे दिन दोनों नेता रथ पर सवार रहे।

धर्मेंद्र प्रधान घोसी और डा. दिनेश शर्मा हाथरस में करेंगे सभा

प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी मंगलवार को जनविश्वास यात्रा के तीसरे दिन मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा जी हाथरस में सभा करेंगे। आगरा में यात्रा के दौरान होने वाले रोड शो में भी मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कल इन स्थानों पर रहेगी यात्रा

मंगलवार को बिजनौर से निकली यात्रा सहारनपुर रहेगी। यात्रा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, मंत्री धर्म सिंह सैनी और कपिलदेव अग्रवाल पूरे दिन यात्रा के साथ चलेंगे। मथुरा से निकली यात्रा हाथरस में रहेगी। यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा और एटा सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' मौजूद रहेंगे। झांसी से निकली यात्रा बाँदा और महोबा में रहेगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और हमीरपुर से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल रहेंगे। अम्बेडकर नगर से निकली यात्रा गोंडा में रहेगी जिसमें कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहेंगे। बलिया से शुरू हुई यात्रा मऊ रहेगी जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सांसद रमापति राम त्रिपाठी और राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद उपस्थित रहेंगे। गाजीपुर से निकली यात्रा चंदौली पहुंचेगी जिसमें सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्री सुरेश पासी उपस्थित रहेंगे।

Next Story
Share it