विपक्ष की सरकारों में चरम पर रहा करती थी अराजकता - डा दिनेश शर्मा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
विपक्ष की सरकारों में चरम पर रहा करती थी अराजकता - डा दिनेश शर्मा


लखनऊ 02 मार्च 2022। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष की सरकारों में अराजकता अपने चरम पर रहा करती थी। ऐसे अराजक तत्वों को सत्ताधारी दलों का समर्थन होता था। विपक्ष आज भी अराजक तत्वों के सहारे सत्ता में काबिज होना चाहता है। वह लोगों को आपस में लडाने की साजिश कर रहा है पर इससे सभी को सतर्क करने की आवश्यकता है। सपा-बसपा की सरकारों में अपराध और अपराधियों तथा माफियाओं का दबदबा रहा करता था। मकानो दुकानों पर कब्जे आम बात थी। अराजकता एक बीमारी बन गई थी। पिछले चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके इस बीमारी का उपचार किया था। आज फिर इस बीमारी को फैलाने वाले सक्रिय हैं और वोट की चोट से उन्हे प्रदेश की सत्ता से दूर करने की आवश्यकता है। उन्होने दक्षिण विधानसभा अंतर्गत काशी के प्रसिद्ध संगीत घराने के संगीत आचार्य विकास जी महाराज व अन्य संगीतज्ञो के समागम में तथा उत्तर विधानसभा में शिवपुर में शिक्षाविदों का सम्मेलन तथा भारतीय शिक्षा मंदिर में प्रबुद्ध मतदाता जागरूकता सम्मेलन एवं कैंट विधानसभा के अंतर्गत मतदान का दायित्व बोध अभियान कार्यक्रम के बाद संकुल धारा पोखरा में चल रहे लक्ष चंडी महायज्ञ में शामिल हुए तथा प्रसिद्ध संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में संबोधन करते हुए कहा कि केवल ऐसा देश प्रदेश व समाज ही उन्नति कर सकता है जो आपस में बंटा हुआ नहीं हो। जातिगत राजनीति के कारण जब एक वर्ग सत्ता में होता था तो दूसरे का शोषण होने लगता था। एक दल ने तो एक चुनाव में तिलक, तराजू और तलवार जैसा नारा भी दिया था। पहली बार भाजपा ने बांटने की नीति को पलट कर जोडने की नीति के आधार पर सरकार चलाई है। पार्टी का मंत्र ही सबका साथ सबका विकास रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है और तुष्टीकरण भी नहीं किया गया है। पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार यूपी में सकारात्मक बदलाव लाई है।

डा शर्मा ने कहा कि आज काशी बदल गई है। नई काशी को देखकर देश दुनिया के लोग चकित हो रहे है। देश की सनातन संस्कृति का उत्थान यहां आने वाले हर व्यक्ति को गौरवान्वित कर रहा है। बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरीडोर तथा स्वर्ण जडित गर्भ गृह आने वाले हर भक्त के मन को संतुष्टि का भाव दे रहा है। कारीडोर के उद्घाटन के समय का दृश्य लोगों को भावना और गर्व से भर देता है। भारत की सनातन संस्कृति को नए शिखर पर लेकर जाने का कार्य मोदी-योगी सरकार ने किया है। इस तरह के कार्य की उम्मीद सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को नई दृष्टि देकर उसमे बदलाव लाने का कार्य करता है। जिस देश में शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था कमजोर है वह प्रगति नहीं कर सकता है। भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में लोगों के कल्याण के लिए ही कार्य किया है। किसी का अहित नहीं किया है। शिक्षा क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई विकृतियों को दूर किया गया है। पिछली विपक्ष की सरकारों ने प्रदेश में नकल का उद्योग स्थापित किया था। यूपी नकल के लिए बदनाम हो गया था। ऐसे समय में भाजपा की सरकार ने तकनीेक के प्रयोग से प्रदेश में चल रही नकल पर रोक लगा कर नकल विहीन परीक्षा का माडल बना दिया। समय से परीक्षा समय से परीक्षा परिणाम की स्थितियों को वापस लाने के लिए कठिन कार्य सम्पादित हुआ है। अब यूपी की शिक्षा व्यवस्था देश के लिए उदाहरण बनी है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव महायज्ञ की तरह है। इसमें भाजपा के पक्ष में किया गया मतदान समृद्ध और मजबूत यूपी की भाजपा सरकार द्वारा रखी गई बुनियाद को मजबूती प्रदान करेगा। उनका कहना था कि जनता आज विकास की राजनीति को पसंद कर रही है।इस विकास के ताले की चाबी भी उसके पास है और अगर वह सही तरह से मतदान नहीं करेगी तो विकास की राह बाधित हो जाएगी। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। वाराणसी में पांच अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ साथ उप मुख्यमंत्री द्वारा बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए गए।

Next Story
Share it