राजवंश रेजीडेंसी के सामने सडक न बनने से लोगो में गुस्सा , कहा अगर जल्द सडक न बनी तो करेंगे प्रोटेस्ट

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राजवंश रेजीडेंसी के सामने सडक न बनने से लोगो में गुस्सा , कहा अगर जल्द सडक न बनी तो करेंगे प्रोटेस्ट

शहर के बीचो बीच और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के ठीक सामने राजवंश रेजीडेंसी के लोगो ने कहाँ की अगर उनके सामने की रोड और सीवर लाइन का जल्द समाधान न निकला तो वो धरना देने को मजबूर होंगे | रेजीडेंसी के बगल में सडक बन रही है पर सामने की सडक वर्षो से नही बनी | इतना ही नही अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बड़े छात्र भी इस तरफ रहते है जिनको रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है | राजवंश रेजीडेंसी में रहने वाली पत्रकार मीना पाण्डेय ने बताया की एक तरफ से ही गाड़ियाँ आती है जिसके कारण दुर्घटना की हमेशा सम्भावना रहती है |

इसके अलावा यहाँ बगल में झोपड़ पट्टी में लगातर प्लास्टिक के जलने के कारण बच्चो को परेशानी हो रही है | ये झोपड़ पट्टी और उसके अगल बगल कई अपराधी तत्वों को भी देखा जा सकता है | सडक के बनने के बारे में सरकार कई बार घोषणा भी कर चुकी है और पैसा भी एजेंसी को जारी किया गया ये अखबारों में छपा | पर नतीजा वही का वही | अभी भी धुल , मिटटी और एक तरफ से बड़ी -बड़ी गाडी और ट्रक के आने जाने से दुर्घटना की सम्भावना से इनकार नही किया जा सकता |

इतना ही नही अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के पास शहीद पथ फ्लाई ओवर के नीचे अवैध रूप से कई दुकानों ने कब्ज़ा कर रखा है जिससे वहाँ आये दिन जाम लगा रहता है | इतना ही नही बुधवार और रविवार को तो सब्जी मंडी लगने से स्थानीय लोगो की हालत बिगड़ जाती है | अगर इन सब पर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले समय में निश्चित ही कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है |

Next Story
Share it