भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु

लखनऊ 21 जनवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु :-

● पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान हम सबको आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का मार्गदर्शन मिला।

● कार्यकारिणी बैठक में समसामयिक मुद्दों जैसे जी-20 की बैठक, श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनायें, पर्यावरण, पार्टी के संगठनात्मक क्रियाकलापों सहित 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और आने वाले लोक सभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

● आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। हम सब इस निर्णय का स्वागत करते हैं। जिस तरह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कठिन समय में पार्टी का नेतृत्व किया, कोरोना काल में जिस तरह से पार्टी को सेवा का उपकरण बनाया, जिस तरह से विधानसभा चुनावों से लेकर उप-चुनावों और स्थानीय निकाय के चुनावों को पार्टी को शानदार सफलता मिली, वह एक मिसाल है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में हम 9 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में भी अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे।

● बैठक में गुजरात में भाजपा की अभूतपूर्व विजय को लेकर भी चर्चा हुई और इस बात की भी चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में क़िस तरह वहां की भाजपा इकाई ने संगठन स्तर पर लगातार काम किया और बूथ स्थर पर पन्ना प्रमुख से भी एक कदम आगे पेज समिति बनी और किस तरह से उन्होंने कार्यक्रम की रचना की।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन

● माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि "जो संकल्प करता है वही इतिहास रचता है। भारतीय जनता पार्टी को संकल्प भी करना है और भारत के लिए इतिहास भी रचना है।" आदरणीय प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरक, दिशा दिखाने वाला और भविष्य की राह दिखाने वाला था।

● आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा - भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है, हम सामने देख रहे हैं। ऐसे समय में हमलोग मेहनत करने में पीछे नहीं रहे और प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। भारत की विकास गाथा में हम अपने जीवन का क्षण-क्षण और अपने शारीर का कण-कण लगाए। हमलोग भारत के सर्वोत्तम काल का साक्षी बन सकते हैं।

● प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हम सब मिल कर आजादी के "अमृतकाल" को "कर्तव्य काल" में परिवर्तित करें, तभी देश को तेजी के साथ आगे ले जा सकते हैं।

● श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब केवल राजनीतिक आंदोलन भर नहीं है, बल्कि अब इसका रूपांतरण एक "सामाजिक आंदोलन" के रूप में हुआ है। भाजपा अब समाज के सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के लिए काम करने वाले उपकरण के रूप में काम कर रही है। उसके अनुरूप भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी काम करना चाहिए।

● आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भाजपा "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" को अपनाते हुए इस तरह के कार्यक्रम करे कि सभी राज्य एक-दूसरे से बेहतर सामंजस्य और समन्वय स्थापित करें। एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और भाषा को अपानाने के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ें। जिस प्रकार से "काशी-तमिल संगमम" हुआ, उसी प्रकार से अलग-अलग राज्यों की भाषा को लेकर "एक भारत" के रूप मे आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

● श्री मोदी ने कहा कि आज फर्टिलाइजर, कीटनाशक आदि केमिकल के अत्याधिक प्रयोग से धरती माता को प्रदूषित की जा रही है। इस प्रदूषण की वजह से पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की विभिषिका झेलना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर धरती माता की पुकार सुननी होगी। धरती माता की पुकार को सुनते हुए प्राकृतिक खेती, उर्जा संक्रमण आदि विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

● भारतीय जनता पार्टी को एक मिशन के रूप में काम करना होगा कि कैसे किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें? कैसे किसानों को केमिकल का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करें? इन सब के लिए किस रूप में किसानों को मदद पहुंचाए? इस विषयों को लेकर जलवायु परिवर्तन, खेती-किसानी और धरती माता को बुरे परिणाम से बचना होगा।

● प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीने कहा कि विषेश रूप से 18-25 आयुवर्ग के युवाओं ने भारत के राजनीतिक इतिहास को देखा नहीं है। पिछली सरकारों में किस प्रकार से अनाचार, दुराचार और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा थी, किस प्रकार का कुशासन था और किस तरह संघर्ष कर भारत पिछले 8 वर्षों में इस मुकाम तक पहुंचा है और उन्नत सुशासन की ओर बढ़ रहा है, इससे उन्हें अवगत कराना है।

● भाजपा 18-25 आयुवर्ग के युवाओ में जागरुकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जोड़ने वाला अभियान चलाए। भारतीय जनता पार्टी युवाओं को बताए किस प्रकार से कुशासन से सुशासन की यात्रा की? सुशासन का महत्व क्या है? सुशासन से देश कैसे परिवर्तित होता है? भाजपा इन विषयों बताए हुए देश युवाओं को सुशासन से जोड़े। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जोड़ो अभियान चलाएगी, जिसके माध्यम से सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास की जाए।

● भाजपा संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से रिश्ता जोड़े। आज भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। सिर्फ वोट के लिए इन सब कामों को नहीं करें बल्कि हमे देश एवं समाज को बदलने के लिए काम करना है। समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना, उनके जीवन में उत्थान लाना-यह हमारा कर्तव्य है, भले ही हमे कोई वोट दे या नहीं दे। अगर हम सामाजिक कार्य को करते जाएंगे, लोगों को जोड़ते जाएंगे तो लोग हमारे साथ निश्चित जुड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ "राजनीति" पर विचार नहीं करती है, बल्कि भजपा को "समाज नीति" को लेकर देश के अमृतकाल को नए रूप से पारिभाषित करने पर विषेश रूप से ध्यान देना चाहिए।

● आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए विकसित और उभरते देशों के साथ काम करने का एक बड़ा अवसर है। इससे मौजूदा भू-राजनीतिक, ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक और ऋण संकट से ग्रस्त देशों के विकास की गति तेज हो सकेगी। हमें जन-भागीदारी से इस मंच का बेहतर उपयोग करते हुए दुनिया भर में भारत की एक शानदार छवि प्रस्तुत करनी है।

● भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा अपने कार्यक्रम बार्डर गांवों मे करें और सीमावर्ती गांवों से ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क बनाए। इसी प्रकार से आकांक्षी जिलों के विकास में पार्टी कार्यकर्ता भूमिका निभाएं। कुपोषण से लड़ने में भी भाजपा कार्यकर्ता जनता का सहयोग करें।

● प्रधानमंत्री जी का भाषण किसी राजनेता का भाषण नहीं था बल्कि एक "युग वक्ता" का भाषण था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "पार्टी से ऊपर देश" को रखा और देश के लिए "पार्टी का महत्व" बताया। हम सब उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उद्बोधन

● वर्ष 2023 भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें कि हर हाल में 9 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में होने वाले सभी विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाना है।

● पार्टी की ओर से सांसद, विधायक और पधाधिकारियों को हरेक लोकसभा से 100 कमजोर बूथ और विधानसभा में 25 कमजोर बूथ चयन करने का निर्देश दिया गया था। देश भर में कमजोर बूथ के रूप में 72 हजार बूथ को सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन भाजपा 1.30 लाख बूथों तक पहुंची है।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से विकसित भारत, गुलामी की दासता से मुक्ति, विरासत पर गर्व करना, देश की एकता और एकजुटता के लिए कटिबद्धता और नागरिकों के कर्तव्य के संदर्भ में जो पांच प्रण लिए थे, हम उस प्रण को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं और उसी दिशा में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को कई प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की अध्यक्षता का अवसर मिला। इस बार भारत जी-20 जैसे प्रतिष्ठित संगठन की अध्यक्षता कर रहा है। यह पूरी दुनिया में भारत को प्रतिष्ठित करने का एक बड़ा अवसर है। इस पर अलग से एक प्रस्ताव इस बैठक में आयेगा। एक ही साल में जी-20, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और शंघाई सहयोग संगठन जैसे तीन-तीन बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की अध्यक्षता मिलना बताता है कि भारत ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ताकत का लोहा पूरी दुनिया में मनवा दिया है।

● सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को गुजरात में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विजय मिली। 27 साल के हमारे शासन के बावजूद इस बार के विधान सभा चुनाव में न केवल हमारा वोट प्रतिशत बढ़ कर 50 प्रतिशत को पार कर गया और सीटों की संख्या में भी भाजपा ने रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि जनजातीय इलाकों में भी भाजपा को शानदार बढ़त मिली। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आगे से गुजरात विधानसभा चुनाव का नेतृत्व किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से यह चुनाव लड़ा गया, देश के बाकी राज्यों के लिए न केवल यह अनुकरणीय है बल्कि इस कृतित्व के बल पर आगे भी हमें चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की विजय एक Unparallelled रिकॉर्ड है। मैं इस भव्य विजय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि-कोटि साधुवाद देता हूँ, बधाई देता हूँ और उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। आपका कृतित्व हम सबके लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर हमने Know BJP अर्थात् ''भाजपा को जानें'' कार्यक्रम शुरू किया था। यह दुनिया के विभिन्न देशों के साथ संवाद और बेहतर संबंध स्थापित करने का एक अभिनव प्रयास है। अब तक लगभग 56 Heads of Missions के साथ हम संवाद कर चुके हैं। दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं मंत्रिगण भी अब पार्टी कार्यालय आकर हमारी विचारधारा को समझ रहे हैं और संतुष्टि के भाव के साथ जा रहे हैं। अब हम भी अपने 'पार्टी डेलिगेशन' को दूसरे देशों में भेज रहे हैं और बेहतर समझ एवं समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

● हैदराबाद, तेलंगाना में हुई पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा भाव, संतुलन, संयम, सकारात्मकता, समन्वय, संवेदना और संवाद का जो मंत्र दिया था, हम उस पर संकल्पबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

● पर्यावरण और जलवायु परवर्तन के विषय पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को पूरी दुनिया ने अंगीकार किया है। आज दुनिया भारत की ताकत को पहचान रही है और सभी वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण का आदर करती है।

● कांग्रेस के शासन काल में डिफेन्स डील्स और स्केंडल एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए थे लेकिन आज भारत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में न केवल देश हित में रक्षा सौदे कर रहा है, बल्कि डिफेन्स के कई साजो-सामान का उत्पादन भी कर रहा है और उसका निर्यात भी कर रहा है जिसकी पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज गति से इन्फ्रास्टकचर डेवलपमेंट हो रहा है।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब-कल्याण की नीति बनी है और पहली बार देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को लगा है कि देश में उनकी चिंता करने वाली सरकार है।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की महान संस्कृति के सभी दिव्य केन्द्रों को भव्य बनाया है और वहां का पुनर्विकास किया है। देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन्होंने आस्था के सभी दिव्य केन्द्रों का पुनरुद्धार किया है।

● आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान ने जन-जन में देशभक्ति की असीम भावना का संचार किया है। ख़ास तौर पर नॉर्थ-ईस्ट में जिस तरह से लोगों ने इसे जोश और उमंग के साथ मनाया, वह अपने आप में अभूतपूर्व है।

● मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हम उनके बताये दिशानिर्देशों के अनुरूप परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और भाजपा को जन-जन के दिल में स्थापित करेंगे।

● भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति 22 जनवरी 2023 रविवार को राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी।

● भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि के रूप में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं के साथ आगामी कार्ययोजना तथा राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

● प्रदेश कार्यसमिति में 700 से अधिक लोग सहभागिता करेंगे और भाजपा की विचारधारा तथा कार्ययोजना पहुंचाने का माध्यम बनेगें।

● भाजपा प्रदेश कार्यसमिति से पूर्व आज भाजपा सायं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

● भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र में मुख्यअतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मार्गदर्शन करेगें।

Next Story
Share it