प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में राष्ट्रवाद से रामराज्य की संकल्पना साकार हो रही है:श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में राष्ट्रवाद से रामराज्य की संकल्पना साकार हो रही है:श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ 20 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी ने रविवार को कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में राष्ट्रवाद से रामराज्य की संकल्पना साकार हो रही है। आमजन मानस का विश्वास माननीय नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा पर बढ़ा है। लेकिन कुछ मौका परस्त और स्वार्थी दल भाजपा को हराने के सपने देख रहे है। ये वही लोग है जिन्होंने स्वार्थ और सत्ता के लिए चुनावी गठबंधन किए और चुनाव में असफल होने पर अपनी राहंे अलग कर ली। इन दलों का भ्रम जनता ने कई बार तोड़ा है। 2017 और फिर 2019 में जनता ने इनके स्वार्थी गठबंधन को नकार कर नए भारत के निर्माण के लिए भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यूपी में अपनी जमीन खो दी है वो अब दूसरे राज्यों में भाजपा को हराने के लिए अन्य दलों की बैसाखी का सहारा तलाशकर जनता को बरगलाने की असफल कोशिशें कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता ऐसे लोगों का असली रूप देख चुकी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि सपा एक बार फिर से जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के सहारे अपनी जीत के लिए नित नई योजनाएं बना रही है। सपा जनभावनाओं की अनदेखी करने की प्रवृति से उबर नही पा रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन की जीत के दावों को “मुंगेरीलाल के सपने” बताते हुए कहा कि सपा भ्रम का शिकार है। इसीलिए वह इस सच को स्वीकार नहीं कर पा रही कि देश में माननीय नरेन्द्र मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है। सपा सहित समूचा विपक्ष मोदी सरकार में हो रहे गरीब कल्याण के काम और सबका साथ - सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए चल रही योजनाओं का काम रोकने के लिए स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा सपा सरकार में देश में उत्तर प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और अपराध की राजधानी के रूप में बन गई थी। गुंडों माफियाओं का आतंक था। सपा संरक्षित अपराधिक गिरोहों के आतंक से जनता कराह रही थी। सपा सरकार में आतंकियों की रिहाई के लिए पैरवी की जाती थी, दंगो के आरोपियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। जनता आज भी सपा के कुशासन को भूली नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की लगातार यही कोशिश रहती है कि येन-केन प्रकारेंण चुनाव में भ्रम व झूठ के सहारे कैसे जीत हासिल कर सके। लेकिन जनता सपा की नीति और नीयत दोनों को अच्छे से समझ चुकी है। सपा का जनसरोकार से कोई लेना देना नही है, सिर्फ सत्ता प्राप्त करना ही उसका एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए 2014, 2017, 2019, 2022 में सपा को हराकर जनता ने भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर अपनी मुहर लगाकर अपना मत व समर्थन देकर भाजपा को फिर से अभूतपूर्व सफलता दिलाएगी।

Next Story
Share it