भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी का उद्बोधन

  • whatsapp
  • Telegram
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी का उद्बोधन
X



लखनऊ 16 जुलाई 2021, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रिकार्ड निवेश प्रदेश में आया है। परिवर्तित यूपी की संकल्पना साकार हुई है। एक अलग उत्तर प्रदेश का उभार हो रहा है तथा यह बदलाव पूरा देश देख रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व के मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी की विजय यात्रा को नई दिशा मिली है।

यह यात्रा 2014 से अनवरत रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि आने वाले समय में पार्टी विधानसभा चुनाव की परीक्षा की चुनौती का सामना करने जा रही है। डा शर्मा ने कहा कि हाल में विपक्ष का रवैया नकारात्मक व दुष्प्रचार का रहा है। कोरोना जैसे संकट काल में भी वह जनता की मदद करने के बजाए सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने में ही लगा रहा है।

विपक्ष का यह रवैया बदस्तूर जारी है। इस सबके बावजूद जब तुलनात्मक रूप से जनता के बीच कार्यकर्ता जाता है तो उसका सीना सरकार की उपलब्धियों के चलते चैडा रहता है। सरकार की हर क्षेत्र में उपलब्धियां बेमिसाल रही है तथा नेतृत्व भी बेजोड है। सरकार व संगठन के बीच में बेहतर तालमेल से जो काम हुआ है उसके सफल परिणाम सामने आए हैं। कोरोना जैसे संक्रमण काल में जब दुनिया के तमाम देश कराह रहे थे तब भी राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन ने जनता को सुरक्षा कवच प्रदान किया।

मार्च 2020 में कोरोना के आरंभ के समय में प्रदेश में कोरोना की जांच की सुविधा नहीं थी पर आज प्रदेश में सबसे अधिक जांच हो रही हैं। कोरोना काल में हर प्रकार की सुविधा देने के साथ ही सेवा ही संकल्प के जरिए मेडिकल किट का वितरण किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना जैसी महामारी के समय में भी जनता की मदद की और कुछ ने तो इस सेवा काल में प्राणों की आहूति भी दी।

सेवा के लिए ऐसे समर्पण की भावना केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही है। जब भाजपा के कार्यकर्ता जनता की मदद कर रहे थे तब विपक्ष के नेता अपने घरों मे छिपे बैठे थे। विपक्ष का कोई भी बडा नेता फील्ड में नहीं आया इसके विपरीत मुख्यमंत्री ऐसे समय में कोरोना से जनता के बचाव के लिए बैठक कर रहे थे जब उनके पिता बीमारी से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री कोरोना से ग्रसित होने के बाद एक दिन भी रुके नहीं तथा जनता तक सरकारी सुविधा पहुचे इसके लिए खुद भी फील्ड में गए। यह अन्तर है भाजपा और अन्य दलों के नेतृत्व के बीच में।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का तो यह हाल था कि वैक्सीन के आने के पूर्व ही उसने इस पर सवाल खडे करने शुरु कर दिए थे। सबने देखा है कि वैक्सीन आयी और सफल भी हुई। प्रदेश में 3 लाख अधिक जांच प्रतिदिन हुई। इसी प्रकार की अनगिनत उपलब्धियों के चलते ही भाजपा के कार्यकर्ता को सिर उठा कर चलने का अवसर मिलता है। राम मंदिर को लेकर भाजपा पर तंज करने वालों को भी अब जवाब मिल गया है।

कोर्ट के निर्णय के बाद अब मंदिर भी बन रहा है। अयोध्या के स्वरूप को बदला जा रहा है। देश व प्रदेश में सांस्कृतिक बदलावों के साथ ही राज्य में भी तमाम बदलाव आए है। शिक्षा के क्षत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए हैं। बिना किसी की गिरफ्तारी के नकल विहीन परीक्षाए हुई है। आजादी के बाद पहली बार कोर्स भी बदला गया है। विश्वविद्यालयों में शोध पीठों की स्थापना के साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्ति लेकर आई है।

सरकार ने चार साल में 215 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण कराया है जबकि पूर्व की गैर भाजपा सरकारों के 15 वर्ष में मात्र 48 माध्यमिक विद्यालय ही बने। करीब 10 विश्वविद्यालय बने हैं। वर्तमान सरकार माफिया के खत्मे के लिए काम कर रही है। पिछली गैर भाजपा सरकारों पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में माफिया को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं है।

Next Story
Share it