भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ''यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा'' अभियान का शुभारंभ करने जा रही है

  • whatsapp
  • Telegram
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान का शुभारंभ करने जा रही है
X

लखनऊ 14 दिसम्बर 2021 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ''यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा'' अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कल 15 दिसम्बर को की जाएगी। यह अभियान अब तक का सबसे वृहद् संकल्प पत्र अभियान होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा अगले पाँच वर्षों में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी विज़न के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश वासियों से उनके अपेक्षाएं, आकांक्षाएँ एवं सुझाव विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करेगी।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्री अश्वनी त्यागी जी ने बताया कि इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रातः 11ः30 बजे, 15 दिसंबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, माननीय उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, डॉ दिनेश शर्मा जी, संकल्प पत्र कमिटी के अध्यक्ष श्री सुरेश खन्ना जी और संकल्प पत्र कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जो पिछले 70 सालों में पहले कभी नहीं किए गए। 2017 के चुनाव में भी भाजपा द्वारा जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। संकल्प पत्र के वादों के आधार पर हम चुनाव में गए थे जिनका अनुपालन हमने सुनिश्चित किया। हमने जो कहा उसे किया है। इसी आधार पर इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में हम जनता के सुझावों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाएंगे और डबल इंजन की सरकार के जरिये उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के सभी पैमानों में अव्वल बनाने में लिए गए संकल्प को चरितार्थ करेंगे।

श्री त्यागी ने बताया कि आकांक्षा पेटी के माध्यम से हम समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए विधानसभा स्तर तक जाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएँगे। वेबसाइट, ई-मेल एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों का सुझाव प्राप्त किया जायेगा। जिसे संकिलित कर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी करेगी।

Next Story
Share it