भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 11 अगस्त को प्रयागराज में प्रवास पर रहेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 11 अगस्त को प्रयागराज में प्रवास पर रहेंगे


लखनऊ 10 अगस्त 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 11 अगस्त को प्रयागराज में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल दोपहर 12 बजे प्रयागराज महानगर कार्यालय में प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार व प्रयागराज यमुनापार जिलों के जनप्रतिनिधियों की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं दोपहर 02 बजे प्रयागराज जिला कार्यालय में कौशाम्बी तथा प्रतापगढ़ जिलों की बैठक में रहेंगे। इसके साथ ही दोपहर 3.30 बजे प्रयागराज यमुनापार जिला पदाधिकारी बैठक तथा सायं 04.30 बजे प्रयागराज गंगापार जिला पदाधिकारी बैठक में चर्चा करेंगे। जबकि शाम 6 बजे प्रयागराज महानगर पदाधिकारी बैठक में मंत्रणा करेंगे।


Next Story
Share it