जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव- 2022 विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी सपा।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव- 2022 विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी सपा।


उत्तर प्रदेश में जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस के अवसर पर साइकिल यात्रा निकल कर अखिलेश यादव ने योगी सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखा।साईकिल यात्रा का एकमात्र उद्देश्य योगी सरकार की कुनीतियों को जनता के सामने रखना था।


आपको बता दें कि मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा 400 सीटें हासिल करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने ये दावा किया है कि प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से काफी ज्यादा नाराज़ चल रही है। इसी के चलते हम आने वाले चुनावों में 400 सीटें जीत के आएंगे।


साइकिल यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से लगातार बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले रविवार को मिर्जापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में दावा किया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 2017 के चुनावी घोषणापत्र के सभी वादे पूरे किए हैं, लेकिन सच यह है कि बीजेपी ने अभी तक अपना घोषणापत्र खोलकर देखा तक नहीं है।


इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष लेते हुए कहा बीजेपी राजनीति को जनसेवा नहीं बल्कि कारोबार समझती है, बीजेपी के लोग मेनिफेस्टो नहीं बल्कि मनीफेस्टो बनाते हैं. उनके लिए राजनीति व्यापार है।


अपनी वार्तालाप के दौरान अखिलेश यादव की बयानबाजी का विपक्षी पार्टियों ने भी भरपूर जवाब दिया। उत्तर प्रदेश कि योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है।


नेहा शाह


Next Story
Share it