आजादी के 70 साल में जो कार्य नही हुए वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने 7 वर्षों में कर दिखाया : स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ 03 अक्टूबर 2021 प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित प्रदेश सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश...


लखनऊ 03 अक्टूबर 2021 प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित प्रदेश सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश...
लखनऊ 03 अक्टूबर 2021 प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित प्रदेश सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल में जो कार्य नही हुए वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने 7 वर्षों में कर दिखाये। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान जहां देशवासियों को आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई गयी वहीं दूसरे कार्यकाल में बडे़ और कडे़ फैसले लिए गये।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का शुभारंभ होना देशवासियों के लिए काफी सुखद है, वहीं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति देश हित में लिया गया ऐतिहासिक व साहसिक कदम है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और अपनी जान की परवाह न करते हुए प्रवासी श्रमिकों की सेवा की, उन तक भोजन पहुंचाया, दवाईया दी, प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की, श्रमिको को उनकी स्किलमैपिंग कर उन्हें ट्रेंड किया गया, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार कार्य दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश के बाहर रह रहे प्रवासियों से सम्पर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडना है और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाना है। उनके दुख सुख में साथी बनना है उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। जिला स्तर पर उनका सम्मेलन करना है उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत तक क्षेत्र व जिला स्तर की बैठके पूर्ण करनी है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के शोषित वंचित पीडित लोगो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आवास, शौचालय, मुफ्त बिजली, मुफ्त गैस, आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरत मंदों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र संयोजको एवं जिला संयोजको से संगठनात्मक कार्यों का वृत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन किया।