यूपीः लखनऊ में जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचे अखिलेश यादव, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • whatsapp
  • Telegram
X

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेपी का संपूर्ण क्रांति आंदोलन आज भी प्रासंगिक है।

अखिलेश ने कहा कि जेपी के आंदोलन ने उस समय की सरकार को हिलाने का काम किया था। उन्होंने संपूर्ण क्रांति के रास्ते पर चलकर समाज और देश के निर्माण का संकल्प दोहराया। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने इस स्थान को पैसों के बोझ तले दबा दिया और विचारों को महत्व नहीं दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और एक बेटी के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

Next Story
Share it