2022 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बोले बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा- 2022 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि...


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि रामराज कहकर भाजपा रावणराज ले आई। प्रदेश का ब्राह्मण समाज अब जागृत हो गया है। भाजपा की विफल नीतियों से जनता बुरी तरह से परेशान हैं। महंगाई ने जीना दुश्वार कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
बता दें कि रानीगंज विधानसभा के रामनगर से बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान कहा कि भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ छलावा किया है। प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालयों को बंद करा दिया है। आईटी सेंटर के नौजवान पांच हजार रुपए में नौकरी करने को मजबूर हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार कर दिया गया। अब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दो घंटे के भीतर दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। कानून का राज केवल बसपा के शासनकाल में देखने को मिला था। गोली चलवाकर कानून का राज स्थापित नहीं किया जा सकता। आज पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्घि ने हर वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान उन्होंने जनता क्यों निशाना करते हुए भारतीय जनता पार्टी को करारी हार की चेतावनी दी।
नेहा शाह