नशामुक्ति के सन्देश के साथ नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक निकली गयी साइकिल यात्रा
वाराणसी में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की मौजूदगी में रविवार को नमो घाट पर 94वां फिट इंडिया संडेज...
वाराणसी में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की मौजूदगी में रविवार को नमो घाट पर 94वां फिट इंडिया संडेज...
वाराणसी में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की मौजूदगी में रविवार को नमो घाट पर 94वां फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया।नमो घाट से शुरू हुई साइकिल यात्रा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षा मंडप तक निकाली गई।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस अपनाने और नशामुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेता प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल भी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने युवाओं से खेल, अनुशासन और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस दौरान नमो घाट पर योग, जुंबा, मनोरंजक खेल और विभिन्न फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।






