UP Election 2022: आज जौनपुर रहा है अखिलेश यादव का विजय रथ, जानिए- क्या बोलें अखिलेश यादव

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
UP Election 2022: आज जौनपुर रहा है अखिलेश यादव का विजय रथ, जानिए- क्या बोलें अखिलेश यादव

UP Election 2022: जौनपुर जिले में विधानसभा की 9 और लोकसभा की 2 सीटें है. साल 2017 में हुए चुनाव में विधानसभा की 9 में से 4 पर बीजेपी, 3 पर सपा, 1 पर अपना दल और 1 सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी |

समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का विजय रथ जौनपुर पहुंच रहा है | उनका जिले में दो दिन रहने का कार्यक्रम है | यात्रा के दौरान अखिलेश यादव जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे | इस दौरान उनका 5 सभाओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है | जौनपुर पहुंचने से पहले ही अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है | सोमवार को उन्होंने एक ट्वीट में जौनपुर के मेडिकल कॉलेज का वीडियो पोस्ट करते हुए उसे आधुनिक खंडहर बताया | इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर को किया था | जबकी इसका शिलान्यास अखिलेश यादव ने 27 सितंबर 2014 को किया था | आइए आंकड़ों की नजर से देखते हैं कि जौनपुर में कितनी मजबूत है सपा |

Tags:    akhilesh yadav
Next Story
Share it