मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं से धोखाधड़ी कर सोने-चांदी के आभूषण ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला सुखा निवासी लोकेन्द्र (32) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था।

इसके बाद वह उनके पति और परिवार के सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा कर उन्हें डराने और गुमराह करने का प्रयास करता था। आरोप है कि इसी तरीके से वह महिलाओं से कीमती आभूषण ठग लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की कंठी, चेन, ओम लॉकेट, अंगूठी, कान के टॉप्स, हार, चार कंगन या चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।