हिमांशी खुराना,दिलजीत दोसांझ के बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी कंगना पर कसा शिकंजा।
विवादों से घिरी कंगना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आए कृषि क़ानून के खिलाफ होकर सरकार के गुणगान कर रही कंगना एक बार फिर विवादों में हैं। जहां कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर मोर्चा खोले हुए है।
वहीं इस किसान आंदोलन की लपटें सोशल मीडिया पर भी गर्माहट बढ़ा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री और अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी इस बहस को लेकर एक-दूसरे के आमने सामने हैं। बीतें कुछ दिनों से इस मामले में विवादों में उलझीं एक्ट्रेस कंगना रनौत पर पहले जहाँ पंजाबी सिंगर दिलजीत ने निशाना साधा वहीं अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने निशाना साधा है।
जहाँ बीते कुछ दिनों में कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से कृषि क़ानून के खिलाफ कर रहे किसानों के आंदोलन को शहीन बाग और आतंकवाद से तुलना कर दी थी। वहीं से वे अपने ट्वीट को लेकर हिमांशी खुराना, जस्सी और दिलजीत दोसांझ ने जमकर खरी खोटी सुनाईं।
कंगना ने भी सबको बराबर जवाब दिए। वहीं, अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर कंगना के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है कि उनका ट्वीट वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।अब खेसारी लाल यादव के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
अदिती गुप्ता