भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म दुर्गामती को देखने के लिए बताई ये पाँच खास बातें। जिस कलाकार ने अपनी पहली फिल्म के लिए तमाम किलो वजन बढ़ा लिया हो और जिसने भरी जवानी में एक दादी का रोल करने का चैलेंज लिया, उस अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को अगर कोई रोल मुश्किल लगे तो जाहिर है उसमें कुछ बात तो होगी। ये फिल्म शुक्रवार यानी आज रिलीज़ हो रही हैं।
इस फिल्म में भूमि दो स्वरूप में दिखने वाली हैं। फिल्म में वे पहला किरदार सीनियर ऑफीसल चंचल चौहान का निभा रही है। लेकिन फिल्म में उन्होंने असल इम्तिहान तो दुर्गामती की आत्मा के उनके शरीर पर कथित रूप से कब्जाकर लेने के बाद। उन्होंने कहा कि दुर्गामती का किरदार निभाना शारीरिक रूप से बहुत कठिन था। वे कहती हैं कि "दुर्गामती ने वास्तव में मुझे एक कलाकार के रूप में विस्तार दिया है।
फिल्म की श्रेणी और फिल्म में मेरे किरदार की वजह से यह फिल्म शारीरिक तौर पर एक कठिन फिल्म थी। मेरे लिए दुर्गामती निश्चित रूप से मेरी अब तक की शारीरिक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म थी और मैने इसके हर एक पल का लुत्फ लिया।'' फिल्म के ट्रेलर में चंचल के दुर्गामती बनने पर वह बहुत हिंसक भूमिका में देखी जा सकती है।
वे कहती हैं मैं एक कलाकार के तौर पर हर तरह की फिल्म को करना चाहेगी और हॉरर थ्रिलर करना निश्चित रूप से मेरी सूची में सबसे ऊपर था। मैं यह देखना चाहती थी कि क्या मैं इस रस की भूमिका अच्छी तरह से पहली सकती हूँ, और मुझे लगता है कि मैंने खुद को ही आश्चर्यचकित कर दिया है।" आशा करती हूँ कि मेरी ये नई फिल्म आप सब को पसंद आए।
अदिती गुप्ता