सास-बहू की जोड़ी के नाम से वायरल हुई शिल्पा शेट्टी और उषा रानी कुंद्रा की तस्वीरें

Update: 2021-01-30 16:30 GMT


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में रेहती है। हाल ही में उन्होंने सास बहू की परिभाषा को बदल कर रख दिया है। सास-बहू की जोड़ी को लेकर लोगों के मन में जो भी भ्रम है शिल्पा शेट्टी और उनकी सासू माँ उषा रानी कुंद्रा अक्सर उन्हें तोड़ती नजर आई हैं। बेटी की तरह अपनी बहू को प्यार करने वाली उषा आए दिन चर्चें में रहती है। हाल ही में शिल्पा को अपनी सास उषा के साथ तस्वीरों में देखा गया है। उन तस्वीरों में वे बहू शिल्पा के साथ बाते करते हुए नज़र आ रही है। तस्वीरों में दोनों ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद शिल्पा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दोनों लोग गार्डन में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा है कि मैं अपनी ड्रीम मदर इन लॉ के साथ उनके ही बेटे राज कुंद्रा के बारे में गॉसिप कर रही हूं।  इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस तस्वीरों पर खूब कमैंट्स कर रहे हैं, कोई लिख रहा है 'वेरी क्यूट' तो किसी ने कहा कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है, हालांकि लाजवाब है। बता दें कि शिल्पा और उषा के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। कुछ दिनों पहले शिल्पा ने अपनी सास के साथ 'सौदा खरा खरा' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था

अदिती गुप्ता

Similar News