इरफ़ान खान के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इंटरनेशनल फिल्म 'दूब' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड के अभिनेता इरफ़ान खान एक बार सब का दिल जीतने बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। भले ही इरफ़ान खान आज हमारे बीच में ना हो लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। इरफ़ान खान ने अपनी हर फिल्म में कुछ नया करके दिखाया हैं।
हम सब के बीच उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी, जिसको फैंस ने काफी पसंद किया था। दुनिया छोड़ने से पहले इरफ़ान ने एक इंटरनेशनल फिल्म 'दूब: नो बेड ऑफ रोजेज' की शूटिंग की थी। जो हाल ही में सिनेमाघरों में आने वाली है।
'दूब: नो बेड ऑफ रोजेज' फिल्म को रिलीज किया जाएगा। एक बार ट्रेलर रोक कर फिर से ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में इरफान का शानदार लुक फैंस को देखने को मिलने वाला है। फिल्म का ट्रेलर बांग्ला भाषा में है। ट्रेलर में इरफान अपनी पत्नी से लड़ते हुए दिख रहे हैं और अपने बेटे से बात करते हुए रोते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फैंस के लिए यह पल काफी इमोशनल होने वाला है। ट्रेलर में एक्टर की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिल रहा हैं।
अदिती गुप्ता