विमेन्स डे स्पेशल में बात कुछ धाकड़ अदाकाराओं की, जिन्होंने बनाई अपनी अलग पहचान
बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने वाली अदाकारा को कौन नहीं जानता। लेकिन आज हम उन अदाकारों की बात कर रहे है जो अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती है। जहां पहले के समय में हीरोइनें अक्सर अबला और बेसहारा महिला के किरदार में नजर आती थीं तो वहीं पिछले कुछ सालों से उनकी ये छवि बदली है। अब अभिनेत्रियां पर्दे पर ऐसे किरदार भी निभाती हैं जिन्हें गुंडों को पीटने के लिए हीरो का इंतजार नहीं करना पड़ता है और उन्हें खुद की रक्षा करना भी आता है।
जिस तरह फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख ने पहलवान बबीता फोगाट का किरदार निभाया था वह खुद में ही एक मिसाल है। इस फिल्म में दंगल की कहानी दिखाई गई थी जिसमें आमिर खान उनके पिता के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में फातिमा ने गजब का दंगल दिखाया था और फैंस को उनका अभिनय काफी पसंद आया था। इसके अलावा विद्या बालन भी बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री मानी जाती हैं। लेकिन फिल्म 'कहानी' में उनका किरदार बेहद साहसी था। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी गर्भवती महिला का किरदार निभाया था जो अपने पति को ढूंढने लंदन से कोलकाता आती है। इस दौरान उसके सामने कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन वो सच का पता लगाने में जमीन आसमान एक कर देती है।
इन सबके बीच सबसे बड़ा नाम सामने आता है रानी मुखर्जी का उन्होने बॉलीवुड में कई सालों तक रोमांटिक महिला के किरदार निभाए हैं। हालांकि जब शादी और बच्चे के बाद रानी ने फिल्मों में वापसी की तो फिल्म 'मर्दानी' से उन्होंने धमाल मचा दिया। इस फिल्म में वो एक दबंग पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आईं थीं और गुंडों की जमकर धुलाई की थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे वो एक पुलिस अधिकारी होने के साथ साथ एक मां भी रहती हैं और देश के साथ परिवार की भी रक्षा करती हैं।
अराधना मौर्या