अजय देवगन की नई फिल्म का ऐलान, टाइटल है ज़बरदस्त...

Update: 2021-04-16 12:07 GMT


अभिनेता-निर्माता अजय देवगन इस बार सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर एक कॉमेडी ड्रामा को बनाने की योजना बना रहे हैं। जिसका टाइटल है गोबर! फिल्म का निर्देशन विज्ञापन-फिल्म निर्माता सबल शेखावत द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने सम्भित मिश्रा के साथ पटकथा भी लिखी है। फिल्म की कहानी एक पशु चिकित्सक के बारे में है जो अपने राज्य के अस्पताल में भ्रष्टाचार के जाल का पता लगाता है।फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सबल शेखावत को दी गई है।

सबल शेखावत एक जाने माने एड फिल्ममेकर हैं। फिल्म की कहानी लिखने का काम सबल के साथ मिलकर संबित मिश्रा करेंगे। फिल्म की कास्ट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन भी किरदार निभा सकते हैं।

अजय देवगन ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, "इस फिल्म की कहानी बहुत ही अनोखी, मजेदार और मनोरंजक है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम जैसा चाहते हैं, यह फिल्म वैसा ही प्रभाव डालेगी।

हम चाहते हैं कि दर्शक हंसें, आराम करें, थोड़ा सोचें और साथ-साथ आनंद भी लें।" गौरतलब है कि एक ओर जहां फैन्स अजय की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं तो वहीं दूसरी ओर इसके नाम को लेकर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय की ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी।

अराधना मौर्या

Similar News