दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हुए अस्पताल में भर्ती, अभी तबीयत में सुधार ......

Update: 2021-05-02 06:10 GMT



पूरे देश का माहौल कोरोना वायरस के कारण काफी चिंताजनक बना हुआ है. वहीं, फिल्मी दुनिया से भी लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है.

कहा जा रहा है कि हाल ही में उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फैंस के लिए राहत की खबर है कि वो रविवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ये जानकारी दी है.

सायरा बानो ने कहा कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम रविवार को ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी वजह से अस्पताल जाना खतरनाक है. उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे. दिलीप कुमार ने पिछले साल दिसंबर में अपने बर्थडे पार्टी रद्द कर दिया था.

वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो कोरोनावायरस महामारी के बीच कई जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाने का काम करती रही. दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था. बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली. एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे.

अराधना मौर्या

Similar News