करण जौहर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के ऊपर बनाएंगे फिल्म

Update: 2021-05-13 18:55 GMT

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और धर्मा प्रोडक्शन ने आज घोषणा की है कि वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के जीवन पर फिल्म बनाएंगे। जिसकी उन्होंने आज घोषणा की है कि वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के जीवन पर फिल्म बनाएंगे।

64 वर्षीय श्री श्री रविशंकर ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' (Art of Living) की स्थापना की है जिसके जरिए वो लोगों को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाते हैं। दरअसल करण फिल्म में अपने आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान के जरिए वो कई सारे लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। अब उनकी ये प्रेरणात्मक कहानी फिल्म के जरिये बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा

आज ही करण जौहर ने आज फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, "गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की अनकही कहानी आज उनके जन्मदिन के दिन। दरअसल फिल्म का उद्देश्य सकारात्मकता फैलाना है। इसे मोंटू बस्सी निर्देशित करेंगे और ये 21 भाषाओं में रिलीज होगी। साथ ही 100 से ज्यादा देशों में ग्लोबल रिलीज किया जाएगा। हैप्पी बर्थडे गुरुदेव।"

उनके कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चूका है। इसके अलावा उन्हें अन्य कई देशों में उनके सामाजिक और आध्यात्मिक काम के लिए सम्मान प्राप्त है।

श्री श्री रविशंकर पर फिल्म की घोषणा के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा के बाद से ही लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रया भी दी है।

अदिती गुप्ता

Similar News