बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेड़नेकर और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बढ़ाया मदद का हाथ। पूरे देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश भी कर रहा है। जिसके चलते सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की ओर अपना रुख किया था। अब हालात थोड़े काबू होते दिख रहे हैं। लेकिन इस देश में हजारों लोगों की जान ले ली।
दरअसल इस लहर में सबसे अधिक मुश्किल तय समय पर ऑक्सीजन ना मिल पाना रहा है। ऐसे में तमाम लोग कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब इस लिस्ट में कपिल शर्मा और भूमि पेड़नेकर का नाम भी जुड़ गया है। बता दे दोनों ने साथ मिलकर एक नई मुहीम शुरू की है। जिसका नाम है मोबाइल ऑक्सीजन सेवा। आशा है कि दोनों अपने इस मिशन में सफल हो और लोग इसका लाभ उठा सके।
अदिती गुप्ता