निशा रावल ने लगाए करण मेहरा पर संगीन आरोप, ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक की बढ़ी मुश्किलें

Update: 2021-06-02 10:06 GMT

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रह चुके करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल संग घरेलू हिंसा का आरोप है। जिसकी वजह से उनको मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

बता दे करण के खिलाफ धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज की गई थी। हालांकि अभी वे बेल पर रिहा हो गए हैं। लेकिन बेल मिलने के बाद करण ने निशा पर कई आरोप लगाए हैं।

करण जेल से निकलते ही बोले कि निशा को बाइपोलर की समस्या है। जिसको सुन निशा चुप नहीं रही। उन्होंने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस रखी। इस दौरान निशा ने करण पर कई संगीन आरोप लगाए।

निशा रावल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कहा- 'मैंने जो पहली तस्वीर आपको दिखाई थी वो 2014 की थी। उसके बीच में भी बहुत कुछ हुआ। हाँ मैं साल 2014 में बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थी। ये पागलपन नहीं बल्कि मूड डिसऑडर की समस्या है।

ये किसी बड़े सदमे की वजह से या फिर कभी-कभी ये जेनिटिक भी होता है। मैं इस पर कोई झूठ नहीं बोलूंगी, मैं इससे शर्मिंदा नहीं हूं। आगे उन्होंने कहा मैंने अपना इलाज डॉक्टर कसी चावड़ा से कराया और अब मैं कुछ महीनों बाद ठीक हो गई। ये समस्या इसलिए हुई क्यों इसका कारण था कि मैंने अपनी कोख में बच्चा खो दिया था, मैं उस समय 5 महीने प्रेग्नेंट थी।'

अपनी बात को आगे करते हुए निशा ने कहा-'उस दौरान ना करण मुझसे बात करते थे और ना ही मुझसे टच में रहते थे। मैं अपने घरवालों के पास जाना और उनसे बातें करना चाहती थी।

ये सब मेरे लिए एक ट्रॉमा की तरह था। इसी बीच करण मुझे पीटता, गाली देता और जरूरत के वक्त मेरे साथ नहीं होता था। यहां तक कि करण ने मुझे थेरेपिस्ट के पास जाने से भी रोका। वो मुझे जिम नहीं जाने देता। उसने पूरी तरह से मुझ पर कंट्रोल कर लिया।

हाल ही में मैंने ऐसी मांओं का ग्रुप बनाया जिन्होंने ये दर्द सहा है। ये ग्रुप इसलिए बनाया ताकि वो अपने दर्द को बाकियों के साथ शेयर कर सकें।'

इतना ही नहीं निशा रावल ने साफ किया कि वे अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। उन्होंने बताया कि करण का एक दिल्ली की लड़की से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। चंडीगढ़ में शूट के दौरान बीते साल के अंत से दोनों के बीच नजदीकियां ज्यादा बढ़ीं। इसी वजह से तलाक की नौबत आ गई है।

अदिती गुप्ता

Similar News