कुमार विश्वास ने मास्टर सलीम से की तुलना

Update: 2022-02-05 09:26 GMT


भक्ति-गायन रियलिटी शो 'स्वर्ण स्वर भारत' में जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी शानदार और दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का मन मोह लिया है, वहीं इस वीकेंड मोगा (पंजाब) से आए सुखदीप घारू 'आज होना दीदार मैंया दा' गाकर सबका दिल जीत लंेगे। यह सुनकर इस रियलिटी शो के जजेस, जिनमें मशहूर कवि कुमार विश्वास और पद्मश्री कैलाश खेर शामिल हैं, इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सुखदीप को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इतना ही नहीं, कुमार विश्वास को यह प्रस्तुति इस कदर पसंद आई कि उन्होंने सुखदीप की तुलना मास्टर सलीम से तक कर दी। बता दें कि ज़ी टीवी पर स्वर्ण स्वर भारत शो शनिवार और रविवार रात आठ बजे प्रसारित है। कुमार विश्वास ने कहा, ''पंजाबी संगीत ऊर्जा और उत्साह से भरा होता है। ये गीत निश्चित रूप से आसान नहीं है, लेकिन आपने इसे बहुत अच्छे से गाया।


असल में, मुझे लगता है आप मास्टर सलीम की धुन के बिल्कुल करीब हैं। आपकी परफॉर्मेंस इतनी बढ़िया थी कि मुझे ऐसा लगा जैसे वो खुद ये गीत गा रहे हों। मैं कहना चाहूंगा कि ये गीत बड़ी खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता है, जहां सभी दुर्गियाना मंदिर और दरबार साहेब में श्रद्धा से अपना सिर झुकाते हैं।''

Similar News