लोकप्रिय शो काशीबाई बाजीराव बल्लाल में इस शो में रिया शर्मा (काशीबाई) और रोहित चंदेल (बाजीराव), युवा किरदारों के रूप में शामिल हुए हैं। लीप के बाद दर्शकों ने देखा कि बाजीराव एक महत्वाकांक्षी और आक्रमक इंसान बन गए हैं, जो युद्ध जीतने में अपनी सारी ऊर्जा लगा रहे हैं और मराठा साम्राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर, काशीबाई जनता की प्रिय नेता बनकर उभरी हैं, जिन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में सभी बहुत पसंद करते हैं। जहां काशीबाई बाजीराव बल्लाळ के कलाकार - रिया शर्मा (काशीबाई), रोहित चंदेल (बाजीराव) और ऐश्वर्या नारकर (राधाबाई) इस शो की शूटिंग के दौरान मराठी परंपराओं को करीब से जान रहे हैं, वहीं ये तीनों हाल ही में गुड़ी पाड़वा के पावन अवसर पर नाशिक पहुंचे।
उन्होंने वहां आयोजित भव्य शोभायात्रा के दौरान हजारों लोगों के साथ महाराष्ट्रीयन नववर्ष मनाया। इस भव्य जुलूस में ढोल और लेझिम बैंड की जबर्दस्त धूम थी। इस मौके पर स्पेशल गेस्ट्स यानी हमारी अपनी काशीबाई और राधाबाई ने पारंपरिक नववारी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाजीराव भी पारंपरिक कुर्ता पहने हुए बड़े आकर्षक नजर आए और इन तीनों ने मिलकर नाशिक में धूम मचा दी। शोभा यात्रा के दौरान उन्होंने लेझिम की धुन पर शानदार डांस किया और शहर में कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए यह त्यौहार मनाया। मालूम हो कि काशीबाई बाजीराव बल्लाल शो सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित है।