शमशेरा के टीजर को देख लोग हुए दंग, संजय दत्त और रणवीर का नया लुक ने उड़ाए होश
मनोरंजन:- रणवीर कपूर की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वही ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले रणवीर की एक अन्य फ़िल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए हैं। रणवीर कपूर की फ़िल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
इस फ़िल्म के टीजर में रणवीर कपूर का लुक सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। रणवीर कपूर इस टीजर में रफ और डकैत लुक में दिख रहे हैं और लोग इनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। अभी तक रणवीर कपूर की इमेज जहां इनके फैन्स के बीच रोमांटिक और चॉकलेटी बॉय के रूप में बनी हुई थी। वही ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के लुक ने लोगो को चौका दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि अब रणवीर अपनी इमेज बदलने में लगे हैं और वह अपने पुराने लुक के नए नए एक्सपेरिमेंट के साथ बदल रहे हैं।
रणवीर कपूर ब्रह्मास्त्र में सुपरहीरो का रोल कर रहे हैं वही अगर हम शमशेरा की बात करे तो इस फ़िल्म में वह एक डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर कपूर के फैन्स शमशेरा के टीजर को देखने के बाद इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शमशेरा के टीचर में रणवीर कपूर के अनोखे लुक के अलावा संजय दत्त का भी खूंखार लुक सामने आया है। शमशेरा अपने कबीले के लोगो पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए वापस आता है। इस फ़िल्म में रणवीर जो की शमशेरा की भूमिका में नजर आने वाले हैं उन्हें कर्म से डकैत व धर्म से आजाद दिखाया गया है।