नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ में की कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका की डील.....

Update: 2021-04-14 12:08 GMT



फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से काफी चर्चा में हैं. हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले अभिनेता जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं. जिस वक्त कार्तिक कोरोना का शिकार हुए थे उस वक्त भी वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे थे.

इसके अलावा कार्तिक जल्द ही नेटफ्लिक्स पर धमाका करने वाले हैं. एक्टर की फिल्म 'धमाका' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. राम माधवानी की फिल्म धमाका को अब नेटफ्लिक्स के द्वारा खरीदने की खबरें मार्केट में हैं.

फिल्म की कहानी साउथ कोरियन फिल्म द टेरर लाइव पर आधारित है. हा जंग-वू का किरदार कार्तिक आर्यन निभा रहे हैं. फिल्म में कार्तिक का किरदार खोजी पत्रकार का है जो आतंकवादियों को पकड़ने में मदद करता है क्योंकि आतंकियों ने शहर को उड़ाने की धमकी दी थी. बता दें कि कार्तिक ने धमाका की शूटिंग 10 दिनों में पूरी की थी.इस फिल्म की घोषणा 22 नवंबर को की गई थी और दिसंबर में 10 दिनों में शूटिंग पूरी कर ली गई.

बता दें, धमाका में एक टीवी चैनल के अंदर कैसे काम होता है यह दिखाया गया है. खासकर किसी लाइव इवेंट के कवरेज के दौरान कैसा माहौल होता है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी इस फिल्म की पहली चॉइस थी क्योंकि ये फीमेल सेंट्रिक फिल्म थी, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. फिल्म का फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अराधना मौर्या

Similar News