फिल्म स्त्री 2 का नया पोस्टर आया सामने, राजकुमार राव समेत सभी कलाकारों की दिखी झलक

Update: 2024-07-18 05:11 GMT

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 6 साल बाद स्त्री की दूसरी किस्त दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है।स्त्री 2 का ट्रेलर कल यानी 18 जुलाई को रिलीज होगा।इससे पहले अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें राजकुमार से लेकर श्रद्धा समेत सभी कलाकारों की झलक दिखने को मिल रही है।श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।स्त्री 2 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार-तापसी पन्नू की फिल्म खेल खेल में और अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा: द रूल से होगा।इसके अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।स्त्री 2 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शको को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर 25 जून को रिलीज किया था।

राजकुमार राव ने टीजर साझा कर लिखा था, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वापस आ रहे हैं।टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों द्वारा स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाने से होती है। टीजर में स्त्री के रूप में श्रद्धा कपूर की झलक दिखाई देती है। साथ ही तमन्ना भाटिया भी नजर आती हैं। फिल्म स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।

Similar News