बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी अक्सर रोमांस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वे सलमान खान की आगमी फिल्म टाइगर 3 में एक पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
बता दे यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में अब टाइगर के तीसरे संस्करण टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगे।
इतना ही नहीं इस फिल्म में वह अपने सिक्स पैक एब्स में दिखेंगे। ख़बरें हैं कि सलमान के साथ-साथ इमरान का भी शर्टलेस फाइट सीक्वेंस है।
राइटिंग टीम का भी मानना था कि सलमान के सामने इमरान का किरदार फीका नहीं लगना चाहिए। क्योंकि सलमान ने अपने इस किरदार के लिए बेहद मेहनत की है। जिसको देखते हुए इमरान ने भी अपनी बॉडी का साइज तकरीबन सलमान के बराबर कर लिया है।
पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में 'टाइगर 3' में नज़र आएंगे, इमरान हाशमी
अब इसको देखने के बाद फैंस का क्या रिएक्शन हो गा ये तो कोई नहीं जानता लेकिन इस फिल्म के लिए सलमान के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।
अदिती गुप्ता